Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

हॉलीवुड-बॉलीवुड


मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि चेहरों में कुछ खास लक्षण होते हैं जो उनकों आकर्षक बनाते हैं. यह चेहरे की बनावट भी हो सकती है या आंखों का रंग या नाक या होंठ या मुस्कराहट.

पर ये इतने सूक्ष्म होते हैं की सिर्फ हमारा अवचेतन ही इनको पकड़ पाता है. इस तथ्य की जांच में दूसरी तरह से की, मैंने हालीवुड और बालीवुड में समान चेहरे ढूंढना शुरू किया, जितना मुझे मिल उससे तो तथ्य को बल मिलता है (पर अगर में असमान चेहरे भी ढूँढता तभी इसको पूर्णतः सही कह पाता).

फिर भी आप देखें क्या यह सही है और अगर आपके पास भी कोई जोड़ी हो तो मुझे ज़रूर सूचित करें.

आज के लिए करीना कपूर और पेरिस हिल्टन. कल मिलेंगे.





प्रतिक्रियाएँ

Re: हॉलीवुड-बॉलीवुड
पेरिस हिल्टन और करीना कपूर को देखकर लगता है कि ये किसी मेले में बिछड़ गई बहनें हैं जो अब तक नहीं मिल पाईं हैं। बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें भाई बचपन मे किसी दुर्घटना, मेले-ठेले में बिछड़ जाते हैं और फिर जवानी में किसी नाटकीय पल में फिर मिल जाते हैं। लेकिन आपने पेरिस हिल्टन का फोटो डिसेंट लगाया है, करीना कपूर का कोई अच्छा फोटो आपको शायद मिला नहीं।
Re: हॉलीवुड-बॉलीवुड
टिपण्णी के लिए धन्यवाद. भाई ये चिठ्ठा जितना मेरा है उतना आपका भी है आप. मुझे फोटो की लिंक भेज दें मैं उसे अभी लगा दूंगा. वैसे मैं अभी चेहरों की समानता ढूंढ रहा हूँ (जो कईयों में मिली भी है) शारीरिक सुन्दरता पर की गई खोज आगे वाले समय में आपके सामने रखूंगा. तब तक. . . . . .
अस्वीकरण