Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

वेब-मास्टर और संपादक जी के नाम पाती, वेब-दुनिया को बेहतर बनाने की मुहिम का समर्थन करें



में वेब-दुनिया में नया हूँ इसलिए यह लेख लिखने को बाध्य हूँ. हम अपना समय और दिमाग इंटरनेट में इस आशा में लगाते हैं कि कुछ सार्थक और अच्छा मिलेगा. (आप में से कई मुझसे सहमत नही होंगे) वेब-दुनिया पर भी कई काम के लेख और जानकारियाँ उपलब्ध हैं (होंगी) पर उनको ढूंढ पाना मेरे लिए तो बहुत कठिन है.

इसमे वेब-मास्टरजी हमारी मदद कर सकते हैं. संपादक महोदय तो हर हफ्ते लेखों को पढ़ते ही है. कई उनको पसंद भी आते होंगे पर जगह के अभाव के कारण प्रकाशित नही हो पाते होंगे. एक हफ्ते की मेहनत बर्बाद. अगर वेब-मास्टरजी 'EDITOR'S CHOICE' नामक एक चैनल 'hindi.mywebdunia.com' पर लगा दें जहाँ इन लेखों के साथ-साथ नव-दुनिया में प्रकाशित लेख संग्रहित हों तो मुझ जैसे कईयों का भला हो जाएगा. इसके अलावा 'Tag Cloud' भी 'homepage' पर रख सकते हैं.

और ब्लागरो के लिए यह एक 'हाल आफ फेम' की तरह होगा जो उनकों और अच्छा लिखने के लिए प्रेरित करेगा और इंटरनेट पर कचरा फेंकने वाले और लोगों को लुभावने शीर्षकों से खींचने वालों पर थोड़ा अंकुश लगेगा.

अगर पाठक और अन्य ब्लॉगर मुझसे सहमत हों तो अपनी टिप्पणियां जोड़कर वेब-दुनिया को बेहतर बनाने की इस मुहिम को समर्थन प्रदान करें.

धन्यवाद.

प्रतिक्रियाएँ

Re: वेब-मास्टर और संपादक जी के नाम पाती, वेब-दुनिया को बेहतर बनाने की मुहिम का समर्थन करें
बहुत अच्छी बात कही है। मैं आपकी बात का पूर्ण रूप से समर्थन करता हूँ। वैबदुनिया के प्रबंधकों को इन सुझावों पर जरूर विचार करना चाहिए और इनपर सकारात्मक कदम भी उठाने चाहिए।
Re: वेब-मास्टर और संपादक जी के नाम पाती, वेब-दुनिया को बेहतर बनाने की मुहिम का समर्थन करें
प्रिय बंधु, आपकी पाती मिली और पढ़कर बहुत अच्छा लगा| आपके सुझाव निश्चित ही बहुत अच्छे हैं| मैं आपको वेबदुनिया की ओर से आश्वस्त करता हूँ कि इन सुझावों में से जो भी संभव होगा, उस पर शीघ्र ही अमल किया जाएगा| धन्यवाद, जयदीप कर्णिक संपादक वेबदुनिया
अस्वीकरण